मिर्ज़ापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों पागल कुत्तों का आतंक व्याप्त हो गया है। जिनकी धरपकड़ न होने से इनका खौफ बढ़ता ही जा रहा है। जिले के थाना देहात कोतवाली अंतर्गत दुबरा पहाड़ी गांव में पागल कुत्ता ने घर के बाहर खेल रहे शिवांश पुत्र शिव शंकर 3 वर्ष को काट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे बचाते हुए अन्य बच्चों को भी बचाया है। घायल बालक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है।
