Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती-पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बसंत चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ने से महंगाई में और इजाफा होगा, जिसका सीधा असर आम जनमानस की जेब पर पड़ेगा।
बसंत चौधरी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिससे खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुओं और अन्य जरूरी सामानों के दाम भी बढ़ जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए करों में कटौती करे ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *