बस्ती: पश्चिम बंगाल व असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने क्षेत्र में लोगों को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अभिषेक कुमार ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन की नीतियों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाई है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित रही है और आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य करती रहेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।