Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती-जनपद के मालवीय रोड पर ब्राह्मण महासभा के पास स्थित कैंटेबिल के नए शोरूम का जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश अरोरा द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए शोरूम की प्रोपराइटर रवि ने बताया कि उच्च गुणवत्ता के साथ कम कीमत पर सामान उपलब्ध है, आगे कहा कि कैंटेबिल फ्रेंचाइजी जाना माना ब्राण्ड है, और यह लगभग सभी शहरों में उपलब्ध है। वहीं पर वरिष्ठ समाज सेवी ओमप्रकाश अरोरा ने बताया कि मालवीय रोड पर इस तरह की बड़ी प्रतिष्ठान नहीं थी इस नए शोरूम के खुलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर जनपद की वरिष्ठ समाज सेविका विमल अरोरा, कुंदन लाल वर्मा, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *