Spread the love

 

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। देश की प्रतिष्ठित जेईई मेंस में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल हासिल कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय के छात्र अनूप चौधरी और आयुष्मान ने 96-96 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। वहीं रिचिक त्रिपाठी ने 95 परसेंटाइल, अंश त्रिपाठी ने 91 परसेंटाइल तथा आयुष मिश्रा ने 90 परसेंटाइल अंक हासिल कर विद्यालय,अपने परिवार और जिले को गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक जेपी सिंह, निदेशिका बीना सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षकगण अनूप पांडेय, प्रशांत त्रिपाठी, अवनीश पाठक, आशुतोष पाल, आलोक मिश्रा, लवकुश मौर्य, इंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, शिवेंद्र त्रिपाठी, दिनेश यादव, वंदना पांडेय, रेनू पांडेय, सीमा सिंह, दिव्या त्रिपाठी, हर्षिता पांडेय, स्वाति सिंह एवं सारिक राजा ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह ने बताया कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *