Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जयंती अवसर पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष युनूस आलम के संयोजन में राजकीय इण्टर कॉलेज के निकट रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन करते हुये सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बाबा साहब की स्मृति में रक्तदान की पहल सराहनीय है। रक्तदान के द्वारा हम दूसरों की जान बचाने का माध्यम बनते हैं।
शिविर में सपा नेता अरविन्द सोनकर, युनूस आलम, प्रवीण पाठक, नियाज अहमद, ऐजाज अहमद, अकबर अली, शरद तिवारी, दिनेश तिवारी, सुरेन्द्र यादव, राहुल सोनकर, कुतुबुद्दीन, डी.के., सुनील कुमार वर्मा, गौतम यादव, मो. आसिफ, रवि सोनी के साथ ही 25 लोगांें ने रक्तदान किया। शिविर को सम्पन्न कराने में राम सिंह यादव, भोला पाण्डेय, मो. सलीम, हनुमान गांेड, सलमान, मो. हारिश, विशाल सोनकर, राहुल विश्वकर्मा, मो. नसीम, रमेश गौतम, बब्लू खान आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *