Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। मखौडा धाम से पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार बनाने के समर्थन में अंकित दास ने मनोरमा नदी का जल लेकर साइकिल यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बस्ती के शनेश्वर मंदिर पर हरैया विधायक के प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा ने उनका अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अंकित दास ने बताया कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, उसी तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी ऐसी सरकार बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह मखोडा धाम से मनोरमा नदी का जल लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं, जहां इसे प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे और लोगों को डबल इंजन सरकार के पक्ष में जागरूक करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के चलते अराजकता समाप्त हुई है और विकास को गति मिली है। इसी तरह यदि पश्चिम बंगाल में भी ऐसी सरकार बनती है, तो वहां भी अराजकता पर नियंत्रण होगा और प्रदेश में विकास का नया दौर शुरू होगा।
पंडित सरोज मिश्रा ने कहा कि अंकित दास का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने उनके सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा कि यह पहल जन-जन तक सकारात्मक संदेश पहुंचाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत मिश्रा भाजपा नेता अमरनाथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *