Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती : देश के विभिन्न प्रांतों के 11 सुप्रसिद्ध साहित्यकारों को दिनांक 05/04/2026 रविवार को उनकी साहित्य साधना एवं चयनित कृतियों के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सह संयोजक डॉ. उमेशचन्द्र सिरसवारी एवं आशीष श्रीवास्तव थे।
अखिल भारतीय नव किरण साहित्य साधना ट्रस्ट (पंजीकृत) द्वारा रविवार शाम को अर्श फैमली रेस्टोरेंट में आयोजित एक भव्य आयोजन में देश के 11 रचनाकारों को अलंकृत किया गया। साथ ही 8 पुस्तकों का लोकार्पण एवं संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजमाता श्रीमती आशिमा सिंह, डॉ. विमला भंडारी (साहित्य अकादमी दिल्ली से पुरस्कृत), हरीश दरवेश जी (साहित्यकार), अंकुर वर्मा (नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि), डॉ. डी. के. गुप्ता (प्रसिद्ध चिकित्सक), योगेश शुक्ला (प्राचार्य) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राकेश चन्द्रा (पूर्व गृह सचिव, उ. प्र. शासन एवं साहित्यकार) ने की।
अलंकरण समारोह में डॉ. विमला भंडारी (सलूम्बर, राजस्थान) को सतत श्रेष्ठ बाल साहित्य साधना के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र एवं पुरस्कार राशि 5100/- प्रदान प्रदान किया गया। श्री राहुल शिवाय (बेगूसराय, बिहार) को उनके नवगीत संग्रह के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र एवं पुरस्कार राशि 7500/- प्रदान किया गया। श्रीमती अलका प्रमोद (लखनऊ, उ. प्र.) को उनकी कहानी संग्रह के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र एवं पुरस्कार राशि 2500/- प्रदान किया गया। डॉ. आर. पी. सारस्वत को उनके गीत संग्रह के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंग वस्त्र एवं पुरस्कार राशि 2500/- प्रदान किया गया। श्री गोविंद अनुज (शिवपुरी, म. प्र.) को उनके गजल संग्रह के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंग वस्त्र एवं पुरस्कार राशि 5100/- प्रदान किया गया। इंजी. संतोष कुमार सिंह (मथुरा, उ. प्र.) को उनके बाल सजल संग्रह के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंग वस्त्र एवं पुरस्कार राशि 5100/-प्रदान किया गया। श्री अमित धर्म सिंह (दिल्ली) को उनके कविता संग्रह के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंग वस्त्र एवं पुरस्कार राशि 2100/- प्रदान किया गया। श्रीमती कुमुद वर्मा (अहमदाबाद, गुजरात ) को उनके बाल आलेख संग्रह के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंग वस्त्र एवं पुरस्कार राशि 2100/- प्रदान किया गया। श्रीमती नीलम राकेश (लखनऊ, उ. प्र.) को उनकी बाल कहानी संग्रह के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंग वस्त्र एवं पुरस्कार राशि 2100/- प्रदान किया गया। डॉ. राकेश चन्द्रा (लखनऊ, उ. प्र.) को उनके बाल समीक्षा संग्रह के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंग वस्त्र एवं पुरस्कार राशि 1100/- प्रदान किया गया। श्री अनुभव राज (मुजफ्फरपुर, बिहार) को उनकी बाल काव्य पुस्तक के लिए स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंग वस्त्र एवं पुरस्कार राशि 1100/- प्रदान किया गया।
लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (बस्ती, उ. प्र.) की सात पुस्तकों- प्यारे-प्यारे चिम्मन लाल (बाल कविता संग्रह), देश की मिट्टी है अनमोल (बालगीत संग्रह), चमकें सूरज जैसा (बाल कविता संग्रह), गिलहरी से दोस्ती (बाल कहानी संग्रह), हमारे बच्चे बनें अच्छे (बाल आलेख संग्रह), समीक्षा दृष्टि (बाल समीक्षा संग्रह), समीक्षा के वातायन से (हिंदी साहित्य समीक्षा संग्रह) एवं डॉ. विमला भंडारी की पिक्चर बुक शांतिदूत गुटर-गूँ का लोकार्पण हुआ। पुरस्कार समिति की तरफ से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष को भी स्मृति चिन्ह
प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव एवं नीलम राकेश ने किया।
कार्यक्रम में पुरस्कार समिति के शिवमोहन यादव (सहायक संपादक एन सी ई आर. टी दिल्ली), मनमोहक श्रीवास्तव काजू, महेन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, मो. इमरान, विभा श्रीवास्तव, मीनाक्षी चौधरी, प्रियंका सिंह एवं मयंक श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह जी, डॉ.अजीत श्रीवास्तव, हरिकेश बहादुर, विनय श्रीवास्तव, प्रत्यूष श्रीवास्तव, देवांश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *