Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

पुण्य तिथि पर याद किये गये वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज: योगदान पर विमर्श
बस्ती । शुक्रवार को अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महाराज वेलफेयर फाउन्डेशन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल के संयोजन में मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया।
पूर्वान्चल विकास बोर्ड के निवर्तमान सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने कहा कि इतिहास के पन्नों में शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उनकी वीरता की मिसाल  पूरे देश में दी जाती है। जब भी छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लिया जाता है, हर कोई गर्व और ऊर्जा को महसूस करता है। शिवाजी महाराज की जन्म 19 फरवरी 1630 में हुआ था। उन्होंने मुगलों को परास्त कर मराठा साम्राज्य को बुलंद किया। वहीं 3 अप्रैल 1680 को उनका निधन हो गया।  उनका योगदान युगों तक याद किया जायेगा। उन्होने कहा कि अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महाराज वेलफेयर फाउन्डेशन द्वारा वन नेशन वन ऐजुकेशन के साथ निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 2018 में शुल्क निर्धारण अध्यादेश जारी किया था, उसे प्रभावी ढंग से लागू कराया जाय और इसी प्रारूप को समूचे देश में लागू कराया जाय जिससे शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था लागू हो सके। इसके लिये फाउन्डेशन द्वारा निरन्तर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
फाउन्डेशन की महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव चिकित्सा मंच डा. डी.के. गौतम, पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति, जन जाति राजेन्द्र प्रसाद गोंड, समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा, डा. आलोक रंजन,  डा. मनोज श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म शाहजी भोसले और माता जीजाबाई के घर पर 19 फरवरी 1630 में हुआ था। उनके जन्म के समय भारत मुगल आक्रमणकारियों से घिरा हुआ था। मुगल सल्तनत ने दिल्ली समेत पूरे भारत पर कब्जा कर लिया था। जब हिंदुओं पर संकट आन पड़ी तो शिवाजी महाराज ने महज 15 वर्ष की आयु में हिंदू साम्राज्य को स्थापित करने के लिए पहला आक्रमण किया। शिवाजी महाराज को उनके प्रगतिशील नेतृत्व, सैन्य रणनीति और स्वराज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सराहा गया है। भारत को विदेशी शासन से मुक्त कराने के उनके प्रयासों और सुशासन पर जोर देने के कारण उन्हें राष्ट्रीय नायक का दर्जा प्राप्त हुआ। नयी पीढी को ऐसे महानायक से प्रेरणा लेनी चाहिये। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी और संचालन सरदार सेना के वृजेश पटेल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामफल गौतम, रामभवन पटेल, बसन्त चौधरी, गंगाराम यादव, राजेश्वरी गुप्ता, सरोज गौतम, बबिता, सोनी, विन्दवासिनी निषाद, ऋषि मुनि पाण्डेय, सन्तराम वर्मा, राम तीरथ वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार, राहुल पटेल, विजय पटेल, वृजेश गौतम के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *