Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती।जनपद के साऊँघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार को जिला महामंत्री बनाए जाने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके मनोनयन को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अभिषेक कुमार एक सक्रिय, कर्मठ और जमीनी नेता हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिषेक कुमार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
जिला महामंत्री बनाए जाने पर अभिषेक कुमार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने अभिषेक कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *