Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। यूनीक साइंस एकेडमी रौता चौराहा बस्ती में दूसरे दिन अंकपत्र वितरण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में सजा रहा और बच्चों ने सुंदर गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के साथ-साथ स्वच्छता, अधिकतम उपस्थिति एवं उत्तम व्यवहार के लिए भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ओलंपियाड में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा। मेहसर, कीर्तिमान अग्रहरि, देव कुमार सिन्हा, अंशिता गौड़, ईशा श्रीवास्तव, कार्तिक श्रीवास्तव, आयुष शुक्ला, सुमैया इरशाद, निम्मी, अभिजीत कसौधन, प्रतीक सिंह नेगी, अर्श श्रीवास्तव, वैभवी सिंह, ओम श्रीवास्तव, श्रीयम गुप्ता, अभय निषाद, आदर्श निषाद, अनन्या पटेल, अथर्व सिंह, सुशांत चौहान, हर्ष कुमार, विवेक कुमार, हर्षित राज यादव, श्रेयांश श्रीवास्तव, अन्वी श्रीवास्तव, शाश्वत कुमार गुप्ता, कांशिक गौतम, शांघवी, रितेश यादव, तृषा यादव, शिवम वरुण, काव्या पांडेय, एकता सिंह, ऋषभ चौरसिया, ओजस्वी श्रीवास्तव, एकांश पांडेय, ईशानी एवं आकाश चौधरी को डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले कीर्तिमान अग्रहरि, प्रतीक सिंह नेगी, श्रेयांश राज, श्रेयांशी, आलोक त्रिपाठी तथा फरिया को प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अंकपत्र के साथ प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले नील मुकुंद सिंह, इफरा अंसारी, दीपांश चौधरी, किंजल यादव, आराध्या एवं शांघवी को प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव ने अंकपत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। वहीं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले देव कुमार सिन्हा, आराध्या चौरसिया, काव्या त्रिपाठी, अनन्या पटेल, सुशांत चौहान एवं एकता सिंह को सीनियर इंचार्ज शालिनी श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने अधिकतम उपस्थिति, स्वच्छता एवं उत्कृष्ट आचरण के लिए भी विद्यार्थियों को विशेष प्रतीक चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में संगीता श्रीवास्तव, अर्चना द्विवेदी, ज्योति श्रीवास्तव, तनु गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *