बस्ती-गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा गुरु गोबिन्द सिंह नगर बस्ती व गुरुद्वारा भगत कबीर जी मगहर एवं उत्तर प्रदेश सिख मिशन समूह सिख समाज की तरफ से बस्ती के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह जी को सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह एव गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरि सिंह, गुरुद्वारा भगत कबीर जी मगहर के इंचार्ज सरदार हरमीत सिंह ने मिलकर सिक्ख इतिहास की पुस्तकें शाल और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दी और पुलिस अधीक्षक को विश्वास दिलाया कि जिला बस्ती के सिख समाज द्वारा पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। डा यशवीर सिंह जी ने सम्मान और सत्कार देने के लिए उत्तर प्रदेश सिख मिशन एवं बस्ती के समूह सिख समाज का आभार प्रकट करते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर सरदार साहिब सिंह परमिंदर सिंह, जसविंदर सिंह लवप्रीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।