Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। वरिष्ठ समाजसेवी तेज प्रताप सिंह (सुड्डू) ने अपने स्मृतिशेष छोटे भाई स्वर्गीय दुर्गेश कुमार सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूजन हवन के बाद संत-महात्माओं एवं जरूरतमंदों को श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया तथा जरूरतमंद लोगों में अंगवस्त्र और कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय दुर्गेश कुमार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक सरोकारों और सरल स्वभाव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद तेज प्रताप सिंह द्वारा संत-महात्माओं को विधि-विधान के साथ सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों को अंगवस्त्र तथा कंबल वितरित कर उनकी सहायता की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वर्गीय दुर्गेश कुमार सिंह की स्मृति में किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है।
तेज प्रताप सिंह ने कहा कि उनके छोटे भाई स्वर्गीय दुर्गेश कुमार सिंह सदैव समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष इसी प्रकार सामाजिक कार्य कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देना ही दिवंगत आत्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, संत-महात्मा तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और स्वर्गीय दुर्गेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *