Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र की पोखरा बाजार निवासिनी डॉ. नीरज साहनी ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देकर बस्ती- गोरखपुर मार्ग पर जिगिना के निकट सेन्ट जोसेफ स्कूल पिपरा रामकिशुन में  शिक्षा विभाग के अवकाश कलेन्डर के  विरूद्ध फरवरी और मार्च माह में विद्यालय में 7 दिनो का अवकाश कर दिये जाने के मामले की विभागीय जांच और कार्रवाई की मांग किया है।
डीएम को दिये पत्र में डॉ. नीरज साहनी ने कहा है कि विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बिना किसी उचित कारण या विभागीय स्तर पर अनुमति के 16, 27, 28 फरवरी और 6, 7, 8, 9, 10, और 11 मार्च को अवकाश कर दिया। इससे सैकड़ों छात्रों का पठन पाठन प्रभावित हुआ। उन्होने डीएम को विन्दुवार जानकारी देते हुये कहा है कि सेन्ट जोसेफ स्कूल पिपरा रामकिशुन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तय मानकों का लगातार उल्लंघन कर रहा है और मनमानी से छात्र और अभिभावक परेशान है। उन्होने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *