Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के साथ बेहतर भविष्य का भरोसा

बस्ती। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरदिया चौराहा, बांसी रोड बस्ती में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्ले-वे से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण/एडमिशन शुरू कर दिए गए हैं। विद्यालय सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध है और क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनी विशेष पहचान रखता है।
विद्यालय के निदेशक कैलाशनाथ दूबे ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ विद्यालय में स्मार्ट क्लास, अनुभवी शिक्षकों की टीम और आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है।
प्रधानाचार्य आर. के. उस्मानी ने कहा कि विद्यालय के छात्रों का शैक्षणिक प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता इसका प्रमाण है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, विज्ञान प्रदर्शनी, सेमिनार और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।
उप प्रधानाचार्य रत्नेश मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक सदैव विद्यार्थियों को नई दिशा देने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। प्रत्येक छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है, जिससे उनकी कमजोरियों को दूर कर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। उन्होंने बताया कि प्ले-वे कक्षाओं में बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर दिया जाता है, जिससे उनकी बुनियादी समझ मजबूत होती है।
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि नए सत्र में छात्राओं के लिए विशेष सुविधा के तहत निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे दूर-दराज क्षेत्रों के अभिभावकों को भी सुविधा मिल सके। सुरक्षित एवं अनुशासित परिसर, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छ कक्षाएं और आधुनिक प्रयोगशालाएं विद्यालय की प्रमुख विशेषताएं हैं।
विद्यालय परिसर में पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और खेल मैदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए स्मार्ट क्लास और प्रोजेक्टर आधारित पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। प्रबंधन का कहना है कि शिक्षा के साथ संस्कार देना ही संस्था का मूल मंत्र है।
अभिभावकों में भी विद्यालय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रवेश को लेकर जानकारी लेने के लिए विद्यालय कार्यालय में अभिभावकों की लगातार भीड़ जुट रही है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि सीमित सीटों के कारण समय रहते अपने बच्चों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *