Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

शुरुआत से निःशुल्क एडमिशन की परंपरा | कॉपी-किताब पर 50% की विशेष छूट | 20 किमी तक परिवहन सुविधा | गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर फोकस

बस्ती। जनपद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनी अलग पहचान बना चुकी राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विद्यालय प्रबंधन ने एक बार फिर अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि एकेडमी में शुरू से ही एडमिशन पूरी तरह निःशुल्क रहा है और इस वर्ष भी यह परंपरा जारी रहेगी।
इतना ही नहीं, विद्यार्थियों की शैक्षणिक सामग्री पर भी विशेष सुविधा दी जा रही है। कॉपी और किताबों पर 50 प्रतिशत की छूट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अभिभावकों को आर्थिक रूप से काफी सहूलियत मिलेगी। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि उनका उद्देश्य शिक्षा को अधिक से अधिक सुलभ और किफायती बनाना है।
प्रबन्ध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने बताया कि एकेडमी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, डिजिटल क्लासरूम और अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी माहौल के अनुरूप तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित न रहकर व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बननी चाहिए।
कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने कहा कि अभिभावकों का भरोसा ही संस्था की सबसे बड़ी ताकत है। पिछले चार वर्षों में जिन अभिभावकों ने अपने पाल्यों को एकेडमी से जोड़ा, वे आज पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है, जिससे उसकी शैक्षणिक और नैतिक दोनों प्रकार की प्रगति सुनिश्चित हो सके।
प्रधानाचार्य सानू एंटोनो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी एडमिशन फीस पूरी तरह फ्री रहेगी और वार्षिक फीस में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। साथ ही 20 किलोमीटर की परिधि से विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय में समय-समय पर विज्ञान प्रदर्शनी, खेल महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों से छात्रों की छुपी प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश सीमित सीटों के आधार पर किया जाएगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
राजन इंटरनेशनल एकेडमी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, किफायती व्यवस्था और सर्वांगीण विकास के साथ बच्चों का भविष्य संवारना ही उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *