Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बुधवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह ने मनोरमा और कुआनों नदी के साथ ही क्षेत्र के विभिन्न तालाबों एवं झीलों में निरंतर घटते जलस्तर, बढ़ते प्रदूषण, गंदगी और हो रहे अतिक्रमण का गंभीर विषय सदन में मजबूती से उठाया। विधायक विगत कई वर्षों से मनोरमा नदी के पुनर्जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए इन नदियों और जलाशयों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने की मांग किया। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में  सतीश महाना से आग्रह किया था बुधवार को पुनः इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग दोहराई। विधायक ने कहा कि नदियाँ और जल स्रोत केवल पर्यावरणीय धरोहर ही नहीं बल्कि जनजीवन, कृषि और भविष्य की आधारशिला हैं। इनका संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित विभागों से जलस्तर बढ़ाने, प्रदूषण नियंत्रण, अवैध अतिक्रमण हटाने एवं तालाबों-झीलों के पुनर्जीवन हेतु व्यापक अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता के हितों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *