Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। परशुरामपुर थाने में तैनात दारोगा अजय कुमार गोंड़  की  संदिग्ध मृत्यु का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरूवार को अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा द्वारा जिलाध्यक्ष बलराम गौड़, उपाध्यक्ष गिरिजाशंकर गौड़ और महामंत्री अमित गौड़ के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक से प्रदर्शन करते हुये जुलूस निकाला गया। जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के विरूद्ध शीघ्र कड़ी कार्रवाई, परिजनों को सहायता दिलाये जाने की मांग किया गया।
डीएम को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि दारोगा  अजय कुमार गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु से समूचा समाज आक्रोशित एवं व्यथित है। यह घटना न केवल एक अधिकारी की मृत्यु है. बल्कि कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी खड़ा करती है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी तत्काल प्रभाव ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके। दिवंगत अधिकारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता एवं एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। घटना के दौरान हुई संभावित प्रशासनिक लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से अखिलेश गोंड, दयाराम गोंड, सचिन गोंड, परमेश्वर गोंड, आकाश गोंड, काशी प्रसाद गोंड, राजकुमार गोंड, आशुतोष गोंड, रूद्र गोंड, राजेश गोंड, राम सूरत गोंड, शुभम गोंड, राजू गोंड के साथ ही अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *