Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

12 साल लगातार पर 1 लाख, 10 साल पर 70 हजार की स्कॉलरशिप

बस्ती। नए शैक्षणिक सत्र को लेकर जयपुरिया स्कूल बस्ती ने अभिभावकों और छात्रों के लिए आकर्षक स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश लेने वाले छात्रों को विशेष स्कॉलरशिप दिया जाएगा। इस योजना के तहत जो छात्र विद्यालय में लगातार 12 वर्षों तक अध्ययन करेंगे उन्हें एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, वहीं 10 वर्षों तक पढ़ाई करने वाले छात्रों को सत्तर हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह लाभ 28 फरवरी तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।

इस स्कालरशिप का उद्धघाटन सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव एवं कप्तानगंज विधायक कवीन्द्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल का यह प्रयास काफी सराहनीय है इस स्कॉलरशिप यहाँ शिक्षा ले रहे छात्रो का आगे की शिक्षा के लिए बल मिलेगा। साथ ही वह विद्यालय जिले एवं अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि सेठ एम आर जयपुरिया के सभी शिक्षक एवं प्रबन्ध तंत्र प्रधानाचार्य को बधाई देते है कि छात्रो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनके भविष्य के लिए शानदार पहल की है।इससे उनके पढ़ने की रुचि बढ़ेगी।

निदेशक मंडल का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को स्थिर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग देना है, ताकि बच्चे एक ही संस्थान में निरंतर पढ़ाई कर बेहतर शैक्षणिक वातावरण का लाभ उठाने के साथ साथ बिना किसी रूकावट के आगे की भी पढ़ाई जारी रख सके। विद्यालय की विशेषताओं में आधुनिक स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग सिस्टम, अनुभवी शिक्षकों की टीम, अनुशासित वातावरण तथा सुरक्षित परिसर प्रमुख हैं। यहां पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, योग, आर्ट-क्राफ्ट और विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। साथ ही नियमित अभिभावक-शिक्षक संवाद और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नए सत्र के प्रवेश शुरू हो चुके हैं और स्कॉलरशिप योजना को लेकर अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्कूल का मानना है कि यह योजना विद्यार्थियों की शैक्षणिक निरंतरता बढ़ाने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।

प्रधानाचार्य प्रकाश जोशी ने कहा कि निदेशक मंडल हमेशा बेहतर देने के कुछ नया करता रहता है स्कॉलरशिप से निश्चित ही यहाँ के छात्रो को नई उड़ान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *