Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। स्काउट गाइड बेसिक कोर्स प्रशिक्षक बनने का प्रथम पड़ाव होता है यह विचार भारत स्काउट गाइड जिला संस्था के कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा ने व्यक्त किया, कहा कि इस प्रशिक्षण के उपरांत विद्यालय में स्काउटिंग की गतिविधियों में तेजी आएगी वह भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के परिसर में चल रहे बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स के दूसरे दिन शिविर में अपना विचार व्यक्त कर रहे थे, प्रशिक्षण सत्र के दौरान आंदोलन की जानकारी, स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, विभिन्न प्रकार के ध्वज, टोली विधि, आदि के बारे में जानकारी दी गई, लीडर ऑफ द कोर्स स्काउट लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, लीडर ऑफ द कोर्स गाइड इशरत सिद्दीकी, प्रशिक्षक के रूप में सहायक लीडर ट्रेनर अमर चंद वर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर अजय वर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर किरन देवी योगदान दे रही हैं, नन्दिनी, गरिमा, प्रियंका, सुप्रिया सिंह, कंचन चौधरी, ज्योति पाल, रानी सिंह, माधवी गुप्ता, प्रियंका सिंह, राजकुमारी दुबे, मानसी सिंह, शिवांगी वर्मा, साख्या मिश्रा आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *