बस्ती जनपद के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी कहा की अनेकता में एकता हमारी पहचान है जिस तरीके से सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत के सपने को साकार किया संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के बनाये हुए संविधान के तहत सभी दबे, कुचले, निर्बलो को उनका अधिकार मिला और वह सब मुख्य धारा में आ सके , आगे कहा कि हमारा उद्देश्य है कि रुधौली विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाई जाए और सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों को दिलाया जाय।
