Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती-इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण मिश्र, प्रबंधक कैलाश नाथ दूबे व प्रधानाचार्य आर के उस्मानी द्वारा ध्वजारोहण व भारत माता, महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि  सत्येंद्र नारायण मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान एक खाका है जिसका पालन करना प्रत्येक नागरिक का प्रथम धर्म है, हम सबका दायित्व है कि हम अपने अधिकारों के साथ साथ अपने उत्तरदायित्व को भी जाने । प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज दिन इस तथ्य का द्योतक है कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ इच्छाशक्ति के लोग सूर्य की भांति चमकते ही हैं। प्रधानाचार्य आरके उस्मानी ने कहा कि आजादी को हमें सौंपकर हमारे महापुरुषों ने सिर्फ हमें तोहफा ही नहीं दिया वरन् बड़ी जिम्मेदारी दी है इस बुनियाद पर हम उनके सपनों का हिंदुस्तान अवश्य बनाएं। उपप्रधानाचार्य रत्नेश मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हमारे पूर्वजों के पौरूष, जिजीविषा व दृढ़संकल्प की एक झांकी है जिस आज हिंदुस्तान विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेर रहा है । कार्यक्रम का संचालन आदर्श सिंह, विशाल गुप्ता व सिमरा खातून ने किया।उक्त अवसर पर प्रेम कुमार श्रीवास्तव, साजिदा खातून , विनोद उपाध्याय ,वीरेंद्र सिंह , प्रदीप शुक्ला , कृपाशंकर भट्ट , हर्षित मिश्रा ,अलका श्रीवास्तव , मनीषा बरनवाल , आराधना श्रीवास्तव,ज्योत्स्ना पांडेय ,नितिन चावला‌ ,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *