Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल और यूरो किड्स पचपेडिया में श्रद्धा, संस्कृति और राष्ट्रभाव का संगम देखने को मिला। विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना और हवन-पूजन हुआ। शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की आराधना की।
विद्यालय के प्रबंधक अमरमणि पांडेय एवं प्रधानाचार्य अर्चना पांडेय ने
कहा कि ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना से सर्वस्व प्राप्त किया जा सकता है। संसार में सर्वत्र ज्ञान की पूजा होती है।
इस अवसर पर बच्चों ने भक्तिमय भजन और नृत्य प्रस्तुत किया और माता सरस्वती की पूजा अर्चना की। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थापिका दिव्या पाठक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बसंत पंचमी की महत्ता के बारे में बताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती नीलम चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती रीचिका सिंह, श्रीमती पूजा शुक्ला, श्रीमती रिया सिंह, सुमन गुप्ता, नंदिनी दहिया, अभिषेक, अभिनव, आफताब, अयाज, आराध्या, संजू सिंह, आकांक्षा मिश्रा एवं समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *