बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर हिंदू युवावाहिनी ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हिंदू युवावाहिनी बस्ती के जिला महामंत्री विनय सिंह ने पुलिस उपअधीक्षक रूधौली बस्ती को पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में कहा गया है कि रुधौली थाना क्षेत्र के मुगरहा चौराहे पर कुत्तों के 12 बच्चों सहित उनकी मां को पीट पीट कर मार डाला गया।
शिकायत में कहा गया है कि इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और कार्रवाई न होने पर आम जनमानस में अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हिंदू संगठन सहित स्थानीय लोग घटना से आहत हैं। जिला महामंत्री विनय सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जनपद में शांति व्यवस्था कायम रह सके। वही मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप ने बताया कि रुधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा चौराहे के पास कलीमुल्लाह नाम के एक युवक ने जिसको एक कुतिया ने काट लिया था, आवेश में आकर उसने कुतिया को तथा उसके 12 बच्चों को पीट-पीट कर मार डाला। उन्होंने बताया कि मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।