Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

गाजियाबाद ,
सुपरिचित कवि एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डासना गाज़ियाबाद महेश प्रताप श्रीवास्तव इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव 2026 में काव्य पाठ करेंगे. इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी को आगरा में होगा. इस दौरान साहित्य कला शिक्षा एवं फिल्म पर केंद्रित कई सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें देश-विदेश के तमाम कलाकार सम्मिलित होंगे.इस उत्सव में प्रख्यात फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड एवं साहित्यकार रमेश पोखरियाल निशंक, चर्चित फ़िल्म गीतकार पंछी जालौनवी तथा केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री भारत सरकार प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सहित तमाम हस्तियाँ शिरकत करेंगी.” कलम का पथ :सृजन से प्रशासन तक” जैसे विशेष सत्र में प्रशासनिक अधिकारी अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय देंगे. इस सत्र में अधिशासी अधिकारी डासना महेश प्रताप श्रीवास्तवके अलावा वीरेंद्र सिंह वत्स ( राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश), रणविजय राव ( जॉइंट डायरेक्टर लोकसभा सचिवालय ), प्रोफेसर सुनील बाबूराव कुलकर्णी ( डायरेक्टर केंद्रीय हिंदी संस्थान), ओमप्रकाश कल्याणी ( जॉइंट डायरेक्टर राज्यसभा सचिवालय ), डॉ अंजू सिंह ( आईआरटीएस ), डॉ पीयूष पांडे (प्रख्यात टीवी एंकर ), बीपी सिंह, राकेश त्यागी, सुफलता त्रिपाठी आदि प्रशासनिक अफसर काव्य पाठ करेंगे. इस कार्यक्रम के संयोजक प्रख्यात कवि पवन आगरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन जीडी गोयनका साहित्य अकादमी द्वारा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल आगरा में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *