Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती । भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन द्वारा ब्राम्हण समाज के विरूद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग किये जाने से समाज के विभिन्न वर्गो में आक्रोश है। मंगलवार को राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय, जिलाध्यक्ष नवीन दूबे के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, ब्राम्हण समाज के लोग कोतवाली पर एकत्र हुये और आर.के. आरतियन के विरूद्ध लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसके तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी की मांग किया। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि मुकदमा दर्ज कराकर शीघ्र गिरफ्तारी कराया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा के पदाधिकारियों ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियो के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि ब्राम्हण समाज के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आर.के. आरतियन को गिरफ्तार कराया जाय। उच्चाधिकारियों ने प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ब्राम्हण समाज के अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने कहा कि कुछ लोग बस्ती का वातावरण विषाक्त करना चाहते हैं, उनके मंसूबों को सफल नहीं होेेने दिया जायेगा। राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा के जिला महामंत्री संजय कुमार शुक्ल, धीरेन्द्र पाण्डेय ‘लल्लू’, अंकित त्रिपाठी, अशोक मिश्र, विकास उपाध्याय आदि ने एक स्वर से चेतावनी दिया कि दोषी गिरफ्तार न हुआ तो ब्राम्हण समाज के लोग चुप नहीं बैठेेंगे।
सवर्ण आर्मी अध्यक्ष अनिल मिश्र, विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, करणीसेना के पूर्वान्चल प्रवक्ता रोलू सिंह, जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह श्रीनेत आदि ने ब्राम्हण समाज को समर्थन देते हुये कहा कि ब्राम्हण समाज ने सदैव सदमार्ग दिखाया है। ब्राम्हण समाज का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मांग किया कि दोषी को गिरफ्तार कर कड़ा सबक सिखाया जाय जिससे भविष्य में कोई व्यक्ति इस प्रकार का दुस्साहस न करने पाये।
कोतवाली मंें तहरीर देने और उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देने के दौरान देवी दयाल पाण्डेय, रवि शुक्ल, उपेन्द्र शुक्ल, अजय पाण्डेय, अतुल पाण्डेय ‘मोनू’, राहुल शुक्ल, सौरभ दूबे, विवेक मिश्र, उदय पाण्डेय, प्रियांक शुक्ल, राजन तिवारी, आकाश पाण्डेय, अर्चित तिवारी, सचिन पाण्डेय, दिनेश तिवारी, विपिन शुक्ल, शिवम तिवारी, सुन्दरम शुक्ल, सुधांशु त्रिपाठी, सन्तोष शुक्ल, अनिल पाण्डेय,   सुधांशु पाठक, उत्कर्ष शुक्ल, राम कृष्ण, मोनू दूबे, शानू पाठक, नितिन मिश्र, अमरेश पाण्डेय, सच्चिदा पाण्डेय, विकास तिवारी, रमन पाण्डेय के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *