Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय का होगा भव्य स्वागत- उदयशंकर शुक्ल
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के अधिवेशन और पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। 26 दिसम्बर को बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित अधिवेशन में प्रत्याशियों का चुनाव सम्पन्न होगा। जनपदीय अधिवेशन के लिये तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को बीआरसी परशुरामपुर में शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला ने कहा की यह अधिवेशन और निर्वाचन विकास क्षेत्र परशुरामपुर के अस्मिता से जुड़ा है । एक-एक शिक्षक उदय शंकर शुक्ला बनकर इस अधिवेशन में प्रतिभाग करें और जनपद के अधिवेशन निर्वाचन को सफल बनाएं । कहा कि बस्ती के शिक्षकों के लिये यह सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय आगामी  26 दिसम्बर को बस्ती आ रहे हैं। वे संघ के अधिवेशन में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बस्ती आगमन पर संघ की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होने बताया कि संघ के अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में है।
जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने यादव कहां की परशुरामपुर के  साथियों का आशीर्वाद हमेशा मिला है इस बार भी भारी संख्या में पहुंचकर संगठन को ताकत दें और सभी प्रत्याशियों को विजई बनाएं । जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ला ने  कहा कि परशुरामपुर के साथियों का आशीर्वाद लेने का अवसर 3 वर्ष में एक बार आता है सभी लोग पहुंचे और जनपद संगठन का सहयोग करें ।
बैठक में विकास क्षेत्र परशुरामपुर के संरक्षक सतीश शंकर शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र दुबे,  जिला कार्य समिति के पदाधिकारी सुनील पाण्डेय, उपेंद्र  पाण्डेय, रविंद्र नाथ तथा क्षेत्रीय मंत्री राजीव  पाण्डेय, सुखराज गुप्ता, बीना मिश्रा उर्मिला  पाण्डेय सहित अनेक  शिक्षकों ने संबोधित कर अधिवेशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया ।
बैठक में  उर्मिला त्रिपाठी, सौम्या, प्रतिभा देवी, सुप्रिया सिंह, पूनम गौतम रविंद्र नाथ, उपेंद्र पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, अभिनव मिश्रा, बृजेश कुमार, अजीत पाण्डेय, वशिष्ठ मुनि तिवारी, अभिषेक मिश्र, संतोष शुक्ल, सुरेंद्र तिवारी, राधेश्याम वर्मा, संदीप वर्मा, विनय मिश्र, दिलीप गुप्ता, रामसूरत मौर्या, अमन सेठ, विजय कनौजिया, प्रियंका शर्मा, अमित सोनी, सुभाष पाण्डेय, अरविंद गोस्वामी के साथ ही अनेक शिक्षक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *