Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

कर्मचारी समस्याओं एवं उत्पीड़न का उठा मुद्दा

बस्ती 20 दिसम्बर,शनिवार को विकास भवन सभागार में उ0प्र0 ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसियेशन बस्ती का द्विवार्षिक अधिवेशन मुकेशचन्द्र सोनकर की अध्यक्षता में समपन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारी समस्याओं पर विचार हुआ, तथा दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसियेशन के पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की देख-रेख में सर्वसम्मत से हुए चुनाव समपन्न हुआ, जिसमें मुकेशचन्द्र सोनकर अध्यक्ष,सुजीत कुमार मंत्री निर्वाचित हुए, शेष पदों पर ओम प्रकाश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री,देवेन्द्र कुमार सिंह,संगठन मंत्री राजेश सिंह,कोषाध्यक्ष अखिलेश शरण पाण्डेय, लेखा सम्प्रेक्षक पद पर मनोनित किये गये

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी श्री सार्थक अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारियो के लिए मेरा दरवाजा सदैव खुला है किसी की कोई समस्या हो उसके लिए मुझ से मिल सकते है उसका समाधान होगा सभी निष्ठा ईमानदारी से अपने दायित्यो को निर्वहन करें, अधिवेशन के सफलता के लिए शुभकामनाए दिये।

निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए राज्यकर्मचारी सयुक्ंत परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामअधार पाल ने कहा कि विभाग एंव सरकार के स्तर पर कर्मचारी समस्याए लंम्बित है, कोई सुनने वाला नही है, छोटी-छोटी वातो को लेकर आए दिन बिना कर्मचारी का पक्ष सुने उन्हे दण्डित किया जा रहा है, शासनादेशो का पालन नही किया जा रहा है,इन सबको लेकर शीध्र ही आन्दोलन का निर्णय लिया जाएगा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा एवं जिलामंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि सभी कर्मचारियों की एक जुटता से ही समस्याओं का निदान होगा,आए दिन कर्मचारियों के साथ घटनाए हो रही है उसके लिए प्रशासन को कठोर कदम उठाना होगा, अन्यथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् आन्दोलन के लिए विवश होगा।

 अधिवेशन को कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक,कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के महामंत्री आशीष कुमार,दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष ई0 अभिषेक सिंह उ0प्र0 पंचायती राजग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा सबसे अहम है, कोरोना काल के रोके गये डेढ़ वर्ष के महगाई भत्ते की बहाली सरकार द्वारा पूर्व से मिलने वाले तमाम भत्तोे को समाप्त किये जाने को लेकर संर्घष करना होगा तभी सफलता मिलेगी अन्यथा एक-एक कर सरकार सभी सुविधाओं को समाप्त कर देगी।

अधिवेशन में मुख्य रूप से विकास भवन कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष दीपमणि शुक्ल, आलोक श्रीवास्तव,रवि गुप्ता, राजेश कुमार,सज्जन उपा0,रामलाल,आलोक चौधरी, सुमिरन प्रसाद, संगीता, धीरेन्द्र कुमार,वीरेन्द्र प्रताप नरायन, राजेश श्रीवास्तव, दिनेशचन्द्र,जुलफिकार अहमद, नित्यानन्द मिश्रा,शलीम अहमद,जितेन्द्र श्रीवास्तव, अम्बिका प्रसाद,रविशंकर,जितेन्द्र सिंह,शुभम कुमार, गुफरान अहमद,सुनील शर्मा,कुवर पुष्पेन्द्र कुमार,रीता श्रीवास्तव,सत्यनरायन,शिवकुमारी,निकहत जहां,राम सुरेश, अनीश अहमद,मनोज श्रीवास्ताव, राम कृष्ण शुक्ल, देवेश सिह,रामनाथ,बिनित कुमार,विनोद कुमार,देवेन्द्र श्रीवास्तव,शाहिल अली, सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *