Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। जिले के छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित न्यू जायका बिरयानी ढाबा पर हुए कथित झण्डे को लेकर हुए विवाद व मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम जब ग्राम शंकरपुर पहुँची तो जानकारी मिली कि मुकदमा संख्या 293/25 के वांछित आरोपी फरार होने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हनुमानगंज जमोलिया मार्ग पर हबीबुल्लाह की बाग के पास से आरोपी मोहम्मद रफी, शैलेश यादव और अनुज सिंह को दबोच लिया। तीनों पर बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पकड़े जाने के बाद आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, उ0नि0 शशि शेखर सिंह, हे0का0 विक्रांत, हे0का0 ओमवीर यादव, का0 चंदन यादव और का0 रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *