Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
पीपीपी मॉडल पर ‘बस्ती हेल्थ क्लब’ के सहयोग से संचालित होगी योजना- नीलम सिंह
धन के अभाव में अब नहीं जायेगी किसी पीड़ित की जान
बस्ती । नगर पंचायत नगर अपने क्षेत्र के दुर्घटना पीड़ितों का निःशुल्क इलाज कराएगा। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी के जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर  नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने योजना का  उद्घाटन किया। 24 घंटे मिलने वाली इस योजना को पीपीपी मॉडल पर ‘बस्ती हेल्थ क्लब’ के सहयोग से संचालित किया जाएगा। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि अब पैसे के अभाव में किसी दुर्घटना पीड़ित की जान नहीं जाने पाएगी। नगर पंचायत नगर का निवासी कोई भी दुर्घटना पीड़ित आवश्यकतानुसार इसका लाभ उठा सकता है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मार्ग दुर्घटना पीड़ित नागरिकों के बस्ती जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने पर जो भी दवाएं, इंजेक्शन ,जांच आदि वहां उपलब्ध नहीं होगा उसकी व्यवस्था नगर पंचायत करेगी। यह सुविधा पीड़ित के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रहने तक जारी रहेगी। दवाओं के लिए  गोविंद कुमार, मित्रम मेडिकल स्टोर जिला अस्पताल बस्ती गेट न० 01 मोबाइल नंबर 9450570478, 7985077570, श्री अमन गुप्ता अमन मेडिकल स्टोर जिला महिला अस्पताल के सामने मोबाइल नंबर 7985151846, 8543094128 तथा पैथोलॉजी जांच के लिए   राकेश शर्मा, शुभ पैथोलॉजी जिला चिकित्सालय बस्ती गेट नंबर 01 के सामने मोबाइल नंबर 9260927883 तथा अन्य जांचों के लिए  मुकेश मिश्रा मोबाइल नंबर 7233918210  जटा शंकर तिवारी मोबाइल 7388687028, सुश्री सीता गौड़ मोबाइल नंबर 6391404630 ओझा डायग्नोस्टिक सेंटर निकट जिला अस्पताल कैली रोड बस्ती से संपर्क किया जा सकता है।
श्रीमती राना ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग पर अक्सर मार्ग दुर्घटनाएं होती रहती है ऐसे में यह पीड़ितों विशेषकर गरीबों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इसके पहले गरीब मरीजों और जरूरतमंदों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष, गरीब परिवारों में निधन पर निःशुल्क शव वाहन की सुविधा, श्री राम धाम निःशुल्क यात्रा, प्रत्येक माह वृद्ध जन सम्मान, मासिक योग शिविर, हर माह विशेष स्वच्छता अभियान जैसी जनहितकारी योजनाएं संचालित करने वाली नगर देश की पहली नगर पंचायत बन गई है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाने के लिए को जुटना होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में नगर पंचायत नगर अग्रणी भूमिका होनी चाहिए। सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर चलकर हमे जनहित सर्वोपरि के संकल्पों को पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी सृष्टि सिंह,
सभासद बिन्दु लाल , संजय सोनकर , संदीप , विजय साहनी , राजकुमार चौधरी , राम सजन यादव , दिनेश चौरसिया , विजय जायसवाल , राजेश पाण्डेय , नियाज अहमद , सत्यराम निषाद , चंद्र मणि मिश्रा , आशीष सिंह , राकेश पाण्डेय , जगदीश पाण्डेय , सतीश मिश्रा , मोहंती दूबे , श्रुति अग्रहरि , विपिन पाण्डेय , पप्पू सिंह प्रधान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *