Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

 विकास कार्यों का ब्यौरा देना ईमानदारी का प्रतीक – विजय लक्ष्मी

भानपुर, बस्ती। रामनगर क्षेत्र पंचायत की विकास पुस्तिका का विमोचन उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के द्वारा किया गया। प्रतिवर्ष ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह के द्वारा वर्ष भर में कराए गए विकास कार्यों का प्रस्तुत विवरण इस पुस्तिका में रहता है। ब्लॉक प्रमुख रामनगर के द्वारा उनके कार्यकाल में अभी तक रामनगर ब्लॉक की विकास पुस्तिका के तीन संस्करणों का विमोचन हो चुका है।
बुधवार को रामनगर ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने रामनगर ब्लॉक के विकास पुस्तिका के चौथे संस्करण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर जनप्रतिनिधि कि यह जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को जनता और सरकार के समक्ष प्रस्तुत करें। जिससे जनता और सरकार उस कार्य का मूल्यांकन कर सके। मंत्री ने कहा कि यह तभी संभव है। जब जनप्रतिनित पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने क्षेत्र के विकास में तन्मयता से लगा होता है। कहा कि जनप्रतिनिधि के द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा देना ईमानदारी का प्रतीक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा श्री विवेकानंद मिश्र जी ने कहा कि जिस उद्देश्य से रामनगर ब्लॉक के प्रतिनिधित्व के लिए ब्लॉक प्रमुख चुना गया था उसे रूप में यशकांत सिंह जी।का कार्यकाल सही मायने में उचित निर्णय था। उन्होंने कहा कि रामनगर क्षेत्र पंचायत क्षेत्र के जो भी बचे हुए विकास कार्य हैं, उसे आने वाले दिनों में पूरा किया जाएगा। जनसभा में आए हुए आम जनमानस को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्र की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी थी। उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास किया हूँ। मैं आगे भी हर संभव प्रयास करके रामनगर विकास क्षेत्र को उत्तर प्रदेश में टॉप पर लाने के लिए प्रयासरत रहूंगा।
रामनगर ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यन्त सिंह,ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार,जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष सिंह, भाजपा नेता पुष्करादित्य सिंह, ब्लॉक प्रमुख आलोक चौधरी,रोली सिंह ,आशा सिंह,संगीता जायसवाल,भाजपा जिला का समिति सदस्य नितेश शर्मा…….. सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *