बस्ती-राग द्वेष वह अभियान से ऊपर उठकर हिंदू समाज को जागृत करने के उद्देश्य को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार सनातन धर्म की रक्षा की संकल्प को लेकर चल रहे जनपद के वरिष्ठ समाज सेवी तेज प्रताप सिंह ‘सुड्डू’ को सामाजिक समरसता हिंदू रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है ।यह सम्मान उन्हें विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति द्वारा प्रदान किया गया सम्मान लेकर लौटे तेज प्रताप सिंह ‘सुड्डू’ ने कहा कि इस तरह के सम्मान निश्चित तौर पर व्यक्ति को उत्साहित करने के साथ अपने समाज के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देते हैं सम्मानित करते समय प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के साथ महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, दिग्विजय सिंह राना, रणबीर शाही चंचल, पिंकू पाल, अरविंद गुप्ता, निक्कू सिंह, करण पाण्डेय सहित कई हिंदूवादी व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद रहे।