Spread the love

बस्ती-बेलाड़ी स्थित चंद्रावती देवी बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस का पर्व। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अंबिका सिंह ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर  माल्यार्पण किया ।उसके बाद बच्चों को संबोधित करते हुए प्रबंधक अंबिका सिंह ने बताया कि आधुनिक भारत के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान अमूल्य है देश इसको कभी भूल नहीं पाएगा। कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र श्रीवास्तव, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य अनिल भारती, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम गोपाल सिंह, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य लोगों ने बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कई अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *