Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “जन एकता यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ दुबौला चौराहा से हुआ, जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी रहे। यात्रा में पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, महेश शुक्ल, दयाराम चौधरी, यात्रा संयोजक राकेश श्रीवास्तव, सुशील सिंह, उमाशंकर पटवा, अखण्ड प्रताप सिंह, विनोद चौधरी, अरविन्द सिंह सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
इस जन एकता यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश फैलाना रहा। हजारों की संख्या में नागरिक, छात्र, महिलाएं, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वंदे मातरम्, भारत माता की जय के जयघोष और “जहाँ सरदार, वहाँ एकता” जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। यात्रा के दौरान बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया।
यात्रा तीन पड़ावों में संपन्न हुई — पहला पड़ाव एस.जेपी. इंटर कॉलेज विशुनपुर, दूसरा हथिनाश तथा अंतिम पड़ाव हरदी बाबू रहा। गणेश विद्या मंदिर किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदी बाबू में यात्रा का समापन व जनसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि संजय चौधरी ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की अखंडता को सुदृढ़ किया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटना चाहिए उन्होंने कहा कि जब देश आज़ादी के बाद मतभेदों और अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था, तब सरदार पटेल दृढ़ता, निर्णय क्षमता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक बनकर सामने आए।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने अपने संबोधन में कहा आज का यह कार्यक्रम एकता दिवस का प्रतीक है। यदि आज भारत एक सूत्र में बंधा है तो यह सरदार पटेल की देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसी अखण्ड भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर आनंद सिंह कलहंस, प्रत्युष सिंह, प्रबल मालानी, दुष्यन्त सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, गौरव मणि त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, दिग्विजय सिंह राना, लवकुश शुक्ल, गंगेश सिंह, मनोज पाठक, वरुण पाण्डेय, अवध शरण मिश्र, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, ओम प्रकाश ओझा, राजेश त्रिपाठी, मनो तिवारी, गजराज चौधरी, मनीराम पाल, गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, विजय गुप्ता, मनोज ओझा, दिव्यांशु दुबे, अमित शुक्ल, रवि तिवारी, शशि वर्मा, राजेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *