Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती- जनपद के श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में संतान सुख की चाह रखने वाले दंपतियों को अब महानगरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। बस्ती जिले में अब आधुनिक तकनीक की सुविधा उपलब्ध है। श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने बताया कि यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमा सॉ अपनी सेवाएं दे रही है। यह सुविधा बस्ती वासियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है।

हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी। ने बताया कि हॉस्पिटल लंबे समय से स्त्री रोग, प्रसूति और सामान्य शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। अब अस्पताल में  की अत्याधुनिक तकनीक से उन दंपतियों को विशेष लाभ मिल रहा है जिन्हें वर्षों से संतान सुख नहीं मिल पाया है

डॉ.सोमा सॉ ने बताया कि नई तकनीक पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक पद्धति है। इसमें महिला के अंडाणु और पुरुष के शुक्राणु को प्रयोगशाला में मिलाकर भ्रूण तैयार किया जाता है। इसके बाद उसे महिला के गर्भाशय में स्थापित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में की जाती है, जिसमें अत्याधुनिक उपकरणों और नियंत्रित वातावरण का उपयोग होता है।

डॉ. सोमा सॉ ने कहा कि अत्यधिक तकनीक उन दंपतियों के लिए वरदान साबित हुई है जो कई वर्षों से संतान के लिए प्रयासरत हैं। सही जांच, उचित परामर्श और नियमित जीवनशैली अपनाने से इस प्रक्रिया की सफलता दर काफी अधिक होती है।”

डॉ. सोमा सॉ ने महिलाओं को सलाह दी कि वे अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान और शराब से दूरी तथा तनावमुक्त जीवन सफल परिणामों के लिए जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कई बार असफल प्रयासों के बाद लोग निराश हो जाते हैं, लेकिन सही चिकित्सा केंद्र और डॉक्टर से सलाह लेकर दोबारा प्रयास करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

अब बस्ती जैसे छोटे शहर में यह सुविधा उपलब्ध होने से आसपास के जिलों – संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और गोंडा के मरीजों को भी लाभ मिले।
हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य है कि बड़े शहरों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधा अब स्थानीय स्तर पर सुलभ हो, ताकि लोगों को समय, धन और मानसिक तनाव से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *