बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। सोमवार को महादेवा विधायक दूधराम ने बे मौसम बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर भ्रमण किया तथा किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना ।इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए महादेवा विधायक दूधराम ने बताया कि हमारे द्वारा मौके पर कई जगह का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि बड़ी संख्या में बे मौसम बारिश से किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। इसी संदर्भ में आज हमने जिलाधिकारी से मुलाकात कर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है उन्होंने आगे कहा कि इस संदर्भ में हम जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से उनको अवगत कराएंगे।
