Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
सदैव याद किये जायेंगे सरदार बल्लभ भाई पटेलः गोष्ठी में योगदान पर विमर्श
बस्ती । लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के  150 वीं जयन्ती पर  शुक्रवार को सरदार पटेल स्मारक संस्थान परिसर में सांसद राम प्रसाद चौधरी ने पटेल जी की प्रतिमा का लोकापर्ण किया। इसके बाद छत्रपति साहू जी सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री सांसद राम प्रसाद  चौधरी ने कहा कि  किसान के बेटे के रूप में पटेल जी ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी  सुविधा की जगह देश के हितों को महत्व दिया। ऐसे महापुरूष विरले होते हैं जो संकट में बहादुरी का परिचय देते हुये विजेता बनकर उभरे। उन्होने 562 रियासतों को एकता के सूत्र में बांध कर भारत के स्वरूप को सशक्त बनाया। कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर गृह मंत्री के रूप में देश के निर्माण में उनके योगदान से युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिये।
गोष्ठी को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ पूर्व  विधायक रामललित चौधरी, दयाराम चौधरी, बसन्त चौधरी आदि ने पटेल जी से जुड़े अनेक प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि पटेल का योगदान सदैव याद किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये चौधरी धर्मदेव पटेल  ने कहा कि सरदार पटेल  ऐसे लौह पुरूष है जिन्होने अनगिनत रियासतों को भारत से जोड़कर देश के भूगोल को समृद्ध किया। संस्थान के अध्यक्ष डा. आर.पी. वर्मा, महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पटेल जी का समग्र जीवन देश को समर्पित रहा, नई पीढी को उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुये आगे बढना होगा।
संगोष्ठी को रजनीश पटेल, तिलकराम चौधरी, शीतला पटेल, अजय कुमार वर्मा, ई. श्यामलाल चौधरी, प्रेम चन्द पटेल आदि  ने सरदार पटेल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने किया।  इस अवसर पर सरदार पटेल स्मारक संस्थान की ओर से एम.बी.बी.एस. में चयनित आदर्श बाबू पटेल, सीडीएस में चयनित शैलेष कुमार चौधरी को प्रतिभा सम्मान और  हाई स्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले परनेश  चौधरी, धनंजय चौधरी, पजनीश चौधरी, रीतेश चौधरी, सौरभ चौधरी को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से  राजमणि चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, परमहंस चौधरी, राज बहादुर चौधरी, राम सुरेश वर्मा, सुधीर चौधरी, हरिशंकर चौधरी, ई. शैलेष चौधरी, ई. अमित चौधरी, डा. वी.के. वर्मा, डा. आलोक रंजन, डा.प्रमोद चौधरी, डा. राजेश पटेल, डा. रंजीत पटेल, राहुल चौधरी, अमित चौधरी, राघवेन्द्र प्रताप चौधरी, रामजी चौधरी, राजेश निराला, विद्या सागर  राम कमल, आलोक सिंह पटेल,  प्रभाकर पटेल, सत्यराम चौधरी, अवनि कुमार पटेल, विमलेश चौधरी, अमर पटेल, अनिल चौधरी, कमलेश कुमार  चौधरी, राम कृपाल चौधरी, सुजीत चौधरी, रोहित चौधरी,  डा. श्यामनरायन,  वीरेन्द्र चौधरी,  माधव वर्मा,  राम अधार, अरविन्द चौधरी,  ई.  राजेन्द्र प्रसाद, गौरव पटेल, पवन चौधरी, गिरिजाशंकर,  डब्लू चौधरी, मुकेश चौधरी, दीपू चौधरी, भूपेन्द्र चौधरी,  ई. विक्रम चौधरी, भानु प्रताप चौधरी, मनोज चौधरी, नित्यराम चौधरी, सुभाष चौधरी, अमरेन्द्र चौधरी, बब्लू पटेल, राकेश कुमार वर्मा,  पवन चौधरी, जनेश्वर  चौधरी,  जीतेन्द्र कुमार चौधरी, राकेश कुमार चौधरी,, संजय कुमार चौधरी, महेन्द्र कुमार चौधरी, रामनाथ चौधरी के साथ ही सरदार पटेल स्मारक संस्थान के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *