Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. पी.पी. मिश्रा को बेहतर योगदान के लिये बेस्ट फीजिशियन अवार्ड से सम्मानित किया। सम्मान पत्र लेकर लौटे डा. पी.पी. मिश्रा ने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में उनसे जितना संभव होता है सेवा कर स्वस्थ करने का प्रयास करते हैं। इस सम्मान से जिम्मेदारी और बढ गयी है।
श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के चेयरमैन बसन्त चौधरी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा डा. पी.पी. मिश्रा को सम्मानित किये जाने पर जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ गयी है। कहा कि कोरोना संकट के दौरान जब अनेक निजी चिकित्सालय बंद हो गये, ढूढने से भी डाक्टर नहीं मिल रहे थे  उस समय डा. पी.पी. मिश्रा ने सैकड़ो लोगों को जीवन दान दिया। सच्चे अर्था में वे पुरस्कार के अधिकारी है। कहा कि यह सम्मान श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों का है जिनके अथक परिश्रम से ऐसा अवसर आया है। श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल का निर्माण मानव सेवा के जिस महान लक्ष्य को लेकर किया गया था वह निरन्तर गतिमान है। उन्होने सम्मान के लिये उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *