बस्ती-बस्ती जिले में छठ पर्व को देखते हुए सलटौआ ब्लाक के शिवपुर,बलुआ सहित विभिन्न स्थानों पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यन्त विक्रम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों ने घाटों की साफ सफाई किया।
आज घाटों की सफाई करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि आस्था के पर्व छठ के पर्व को देखते हुए माताओं बहनों के सुविधा को लिए घाटों पर साफ सफाई के साथ प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।जिससे व्रती महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।दुष्यंत विक्रम सिंह द्वारा इस बार स्वयं नदी तालाबों में घुसकर साफ सफाई का कार्य किया जिसकी प्रशंसा क्षेत्र में हो रही है।