Spread the love
बशिष्ठ। पाण्डेय
बस्ती । पटेल एस.एम. हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में धन्वन्तरि दिवस संकल्पों के साथ मनाया गया।  आयुष चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि धन्वन्तरि ने मानव जीवन की पीड़ा को हरने के लिये अपने समय काल में जिस आयुर्वेद को जन्म दिया उसकी उपयोगिता सदैव बनी रहेगी. कोरोना संकट काल में आयुर्वेद और होम्योपैथ अनेक गरीबों का जीवन बचाने में सफल रहा। कहा कि   धन्वन्तरि ने आयुर्वेद की नींव रखी, आज यह विधा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। धन्वन्तरि का योगदान युगों तक याद किया जायेगा।
निदेशक डॉ. आलोक रंजन ने कहा भगवान धन्वन्तरि आयुर्वेद जगत् के प्रणेता तथा वैद्यक शास्त्र के देवता माने जाते हैं। भारतीय पौराणिक दृष्टि से ‘धनतेरस’ को स्वास्थ्य के देवता धन्वन्तरि का दिवस माना जाता है। धन्वन्तरि आरोग्य, सेहत, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं. धनतेरस के दिन उनसे प्रार्थना की जाती है कि वे समस्त जगत् को निरोग कर मानव समाज को दीर्घायु प्रदान करें।
कार्यक्रम में डॉ. आर. एन. चौधरी, प्राचार्य डा. मनोज मिश्र, डा. चन्दा सिंह, लालचंद यादव, वीरेन्द्र कुमार,  धुव चंद्र वर्मा, रितेश चौधरी, मनीष कुमार चौधरी, उत्कर्ष दूबे, डा. इरफाना बानो, शिव प्रसाद, श्याम किशोर दूबे, गोल्डी, फूलमती, मनीषा, सविता गौतम, शालू यादव, लक्ष्मी, रंजना, शाजिया, अनीता वर्मा, राजेश सिंह, राम स्वरूप, शिवश्ंांकर तथा पैरामेडिकल कालेज के छात्र, छात्राओं सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *