बस्ती-उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने की पहल हेतु इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से एक समृद्ध सामान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जाएगा । जिसके लिए आदर्श नगर पंचायत बनकटी द्वारा अवगत कराया गया कि जनमानस से फीडबैक प्राप्त करने हेतु समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल विकसित किया गया है जिस पर QR कोड के माध्यम से लॉगिन कर फीडबैक दिया जा सकता है अतः आप सभी विकसित यूपी @ 2047 हेतु अधिक से अधिक फीडबैक दर्ज कराये।
