Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
देश में एक साथ चुनाव पर संगोष्ठी में विमर्श
बस्ती। गुरूवार को महेश प्रताप इण्टर कालेज रूधौली के परिसर में वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण अवधारणा पर विस्तार से विमर्श हुआ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि  यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति और जनता का समर्थन मिले तो यह विचार देश के लोकतंत्र को नई दिशा देने में सक्षम होगा।  भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में बार-बार चुनावों से न केवल विकास बाधित होता है, बल्कि आर्थिक और प्रशासनिक संसाधनों पर भी अत्यधिक दबाव पड़ता है। वन नेशन, वन इलेक्शन एक ऐसा कदम है जो राष्ट्र की एकता, स्थिरता और सुशासन को मजबूती प्रदान कर सकता है। यह केवल एक चुनावी व्यवस्था नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हो सकती है। कहा कि प्रधानमंत्री की सोच देश और भारतीय लोकतंत्र के प्रति रचनात्मक और मजबूती देने वाली है। इसीलिए देश की जनता उनसे जुड़ी हुई है।
मुख्य वक्ता भूपेन्द्र सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह पिंकू, जिला संयोजक सचिन सिंह ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन भारतीय लोकतंत्र को नई मजबूती देगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक सिंह, अभय, राजकुमार चौधरी, जे.पी. जायसवाल, संजय चौबे, विकास शर्मा, भोला सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *