Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। अमहट स्थित शिव मंदिर परिसर में एकलव्य शाखा संघ स्थान पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर महर्षि वाल्मीकि कृत अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हुए और पूरे उत्साह के साथ रामायण पाठ में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित सुभाष शुक्ला जी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने ज्ञान और तप के बल पर मानवता को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से जोड़ने वाला अनुपम ग्रंथ ‘रामायण’ प्रदान किया। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी का जीवन हमें सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति ज्ञान और कर्म के मार्ग पर चलकर समाज में आदर्श स्थापित कर सकता है।

कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, बस्ती की ओर से प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुन्ना जी, लालजी शुक्ला जी, प्रभु प्रीत सिंह जी, विश्वनाथ वर्मा जी, हरिओम जी, वीरेंद्र त्रिपाठी जी, वीरेंद्र शुक्ला जी, राजीव पांडे जी, राम विनय पांडे जी, राजेश चित्रगुप्त जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इससे पूर्व जिलाधिकारी महोदय बस्ती सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भगवान बाल्मीकि के चित्र पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया और कहा कि महर्षि बाल्मीकि ज्ञान एवं सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे I और उनकी कृति रामायण हमें पारिवारिक, सामाजिक जीवन की मर्यादा सिखाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *