Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती, 05 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर पंचायत नगर में विजयदशमी उत्सव मनाया गया । बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने पथ संचालन निकाला। राजकोट परिसर से अमर बलिदानी प्रतिमा स्थल होते हुए नगर दुर्गा मन्दिर तक होने वाली इस यात्रा में दर्जनों स्थानों पर लोगों ने घरों से पुष्य वर्षा कर स्वयं सेवकों का अभिनंदन किया। इसके पूर्व राजकोट परिसर में आयोजित समारोह में गोरक्ष प्रान्त के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी ने संघ की निरन्तर सामाजिक यात्रा का उल्लेख किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में विजयदशमी पर्व एवं संघ स्थापना की पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष में पूरे साल आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूपरेखा भी प्रस्तुत किया । संघ द्वारा स्थापना काल से आज तक देश और समाज के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से देश और समाज की स्थिति में आए हुए सकारात्मक परिवर्तन पर प्रकाश डाला। सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी ने एक प्रेरणादायी गीत के माध्यम से सभी उपस्थित स्वयं सेवको को राष्ट्र सेवा का आजन्म पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सूबेदार मेजर लेफ्टिनेंट चंद्र शेखर शुक्ला जी द्वारा किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से बहादुरपुर के खंड संघचालक बलराम जी, जिला प्रचारक सर्वेंद्र जी, प्रांत बाल कार्य प्रमुख राहुल जी, जिला कार्यवाह नीरज जी, जिला संपर्क प्रमुख रणजीत जी, सह खंड कार्यवाह श्री अखिल जी, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना , पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल देव सिंह मम्मू, रामकृपाल यादव, मोहती दुबे, मोनू पांडे, अमरेश पाण्डेय , जगदीश पांडेय अभिनव, अनिल श्रीवास्तव , मकरंद पाण्डेय , अयोध्या प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *