Spread the love

बस्ती-सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर आज गणेशपुर नगर पंचायत के दलित बस्तियों में राकेश पांडेय गांधियन के साथ कांग्रेस जनों ने फल वितरण किया। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए राकेश पांडे गांधियन ने बताया कि दोनों महापुरुष सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और हम सबको उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव डॉ मारूफ अली, पूर्व उपाध्यक्ष गिरजेश पाल, वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, जिला महासचिव अतीउल्लाह सिद्दीकी, सचिव मंजू पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, नफीस अहमद महासचिव किसान कांग्रेस, मक़बूल हसन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *