Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती बनकटी विकासखंड क्षेत्र के सिरौता के कोटेदार पर मनमानी तरीके से कोटा संचालित करने का आरोप लगा है इस पर ग्रामीणों का कहना है कि हर महीने ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा है जब भी राशन मिलता है कोटेदार द्वारा उस पर कटौती कर दी जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि कालाबाजारी की शिकायत करने के बावजूद कोटेदार पर जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है जिससे आम जनमानस में काफी रोष व्याप्त है ग्रामीणों ने कहा कि अगर जिला प्रशासन कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो हम सब आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा कई मृतक लोगों के नाम से राशन उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *