बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती।माँ शांति सेवा संस्थान द्वारा फुटहिया चौराहा, बस्ती में आगामी दिनांक 21 व 22 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल भंडारा एवं भव्य कावड़ महोत्सव 2025 के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है वहीं समाजसेवी एवं मां शांति सेवा संस्थान के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह सुड्डू ने बताया कि विशाल भंडारे में लाखों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं, और इस वर्ष भव्य कावड़ महोत्सव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह एवं अभिनेता रवि किशन के साथ सांसद मनोज तिवारी आएंगे, आपको बता दे की मां शांति सेवा संस्थान के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह सुड्डू द्वारा हर साल भव्य कावड़ मोहत्सव एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमे इस बार 2 लाख भक्तो की सेवा का लक्ष्य रखा है। इसमें 21 जुलाई को पवन सिंह 22 को मनोज तिवारी आएंगे।इस अवसर पर लालजी यादव,हिंदू महासंघ के जिलाअध्यक्ष अखिलेश सिंह ,दिग्विजय सिंह राना, सौरभ त्रिपाठी,पंकज गोस्वामी के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Post Views: 36
