Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती , 08 जुलाई। आज नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित हुआ। राजा उदय प्रताप नगर वार्ड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने योग शिविर में हिस्सा लिया। श्रीमती राना के साथ विद्यालय की बालिकाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने योग किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से तन मन दोनों स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ के जीवन में योग और व्यायाम अत्यन्त आवश्यक है इससे स्वस्थ जीवन शैली का निर्माण सम्भव है। उन्होंने कहा कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है जहां प्रत्येक माह योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित होता है। श्रीमती राना ने वार्ड के 65 वर्षीय सोनरा देवी और 72 वर्षीय मुबारक अली की समारोह पूर्वक आरती उतारी, तिलक लगाया और अंग वस्त्र प्रदान कर उनको सम्मानित किया। उन्होंने वृद्ध जनों को प्रत्यक्ष ईश्वर का अंश बताते हुए कहा कि अपने बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है। श्रीमती राना ने उपस्थित जन समुदाय विशेषकर युवाओं से कहा कि अपने वरिष्ठों का सम्मान करने से स्वयं का सम्मान बढ़ता है। ।उन्होंने नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया।
इसके पूर्व योग शिक्षक परवेज मंसूरी ने सभी को योग तथा व्यायाम के तौर तरीके समझाए तो इसके फायदे भी गिनाए। कार्यक्रम का संचालन श्रुति अग्रहरि ने किया।
प्रधानाचार्य नीलम पाण्डेय, सभासद नियाज़ अहमद, चन्द्र मणि मिश्रा,शिवम् कसौधन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *