Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी इण्डिया  के मण्डल   अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में पर्यावरण रक्षा के उद्देश्य से  पौधरोपण के साथ ही जिला अस्पताल के निकट बस्ती- गोरखपुर मार्ग के खाली स्थानों पर वृक्षों की सुरक्षा के लिये टी गार्ड भी लगवाया गया।
डा. वर्मा ने कहा कि वन क्षेत्र लगातार कम हो रहा है, बाग बगीचे समाप्त हो रहे हैं, इसका सीधा असर हमारे जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पहले सड़कों के दोनो और वृक्ष रहते थे जिससे यात्रियों को भी सुविधा होती थी। उन्होने कहा कि सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है। ऐसे में हम सबको पौध रोपण के साथ ही सुखद जीवन के लिये उनकी सुरक्षा का भी प्रबन्ध करना चाहिये जिससे वे बड़े होकर हमें वायु और फल, लकड़ी दे सके।
पौधरोपण में रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी इण्डिया के जिलाध्यक्ष डा. शैलेन्द्र कुमार तिवारी, डा. अरविन्द प्रकाश गौड़,  डा. संजय कुमार, डा. नरेन्द्र चौधरी, डा. कमल वर्मा, डा. बी.बी. मिश्रा, डा. बी.एल. वर्मा, डा. गुलाब चन्द्र वर्मा, डा. सौरभ श्रीवास्तव, डा. एस.के. चौधरी, डा. आर.पी. मौर्य, डा. पवन मिश्र, डा. राधेश्याम वर्मा, डा. रवि वर्मा, डा. हरिकेश यादव, डा.     धर्मेन्द्र चौधरी, डा. सत्यानन्द पटेल, विकास चौधरी, कन्हैया, दीन बंधु, सन्तोष पाण्डेय, अनिल भट्ट, शेखर मिश्रा आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *