Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। भारतीय कुर्मी  महासभा द्वारा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में   छत्रपति साहू जी महाराज  को उनके 151 जयन्ती के उपलक्ष्य मंे याद किया गया। दीनबंधु ग्लोबल आई.टी.आई  जिगिना के सभागार में  आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छत्रपति साहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा किया।
जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा  ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने बहुजन समाज को ज्ञानी, संपन्न और उन्नत बनाने के लिए अपने जीवन का एक-एक क्षण समर्पित कर दिया। उन्होंने समता मूलक समाज की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। छत्रपति शाहू जी महाराज आरक्षण के जनक थे। उन्होंने बहुजन समाज की भागीदारी के लिए पहली बार आरक्षण कानून बनाया। उनके  योगदान को सदैव याद किये जाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मस्तराम वर्मा,  आर.के. सिंह पटेल, दिवान चन्द पटेल, मायाराम चौधरी, गौरी शंकर चौधरी, जयराम चौधरी,  अशोक कुमार चौधरी, बद्री प्रसाद चौधरी, विद्या सागर, घनश्याम चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, ई. के.सी. चौधरी आदि ने छत्रपति शाहू जी महाराज के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि  उन्होंने वंचित वर्गों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की और शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया। उन्होंने छुआछूत व बाल विवाह पर प्रतिबंध का कानून बनाकर मानवता का संदेश दिया।  साहू जी महाराज ने पिछड़ों, दलितों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाकर उनको समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया।
छत्रपति साहू जी महाराज  के जयन्ती उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम नरायन        चौधरी, विनोद कुमार चौधरी , राकेश कुमार चौधरी कृपाशंकर चौधरी, राधेश्याम, दुर्गेश चौधरी, रीतेश कुमार, आशीष, विजय, संदीप यादव,  अजय, मोहित, अदिति पटेल, प्रतीक के साथ ही भारतीय कुर्मी  महासभा  के अनेक पदाधिकारी, व विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *